नोएडा। यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) की काउंसलिंग में शामिल हुए लगभग 55 हजार छात्रों के भविष्य का फैसला आज होगा। गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू) 23 जुलाई को च्वाइस लॉकिंग के नतीजे घोषित करेगी, जिसमें छात्रों द्वारा चुने गए विकल्पों मेें से सीट अलॉट की जाएगी। इस रिजल्ट के आधार पर छात्रों को 23 से 25 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर पर 10 हजार रुपये फीस जमा कराते हुए सीट कंफर्म करानी है।
इस प्रक्रिया के तहत छात्र को अलॉटमेंट लेटर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। छात्र सभी जरूरी दस्तावेज के साथ मंगलवार से ही संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। सीट पसंद न आने पर छात्र अपग्रेडेशन राउंड में जाने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर पर अपनी सहमति दर्ज कराएंगे।
कोई एक सीट करनी होगी सरेंडर
बीटेक के लिए एसईई/जेईईमेन और एमबीए में एसईई/सीमैट की रैंक पर च्वाइस लॉक करने वाले छात्रों को दो सीट अलॉट होंगी, जिनमें से उन्हें एक सीट सरेंडर करनी होगी। इसकी जानकारी 23 जुलाई को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर पर देकर छात्र कोई एक सीट कंफर्म करेंगे। छोड़ी गई सीट को अपग्रेडेशन राउंड में शामिल किया जाएगा।
अलॉटमेंट के नतीजों के बाद छात्र 25 जुलाई तक सीट कंफर्म करेंगे, जिसके साथ ही छात्र का दाखिला पक्का होगा। अपग्रेडेशन में जाने वाले छात्रों का रिजल्ट 31 जुलाई को आएगा। इसी दिन छात्रों को संबंधित कॉलेज में एडमिशन लेना है।
-डॉ. आरके खांडल, कुलपति जीबीटीयू
दाखिलों में इन प्रमाण पत्रों की होगी जरूरत
- एसईई का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड, काउंसलिंग लेटर
- जेईईमेन व सीमैट का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड
- यूपी एसईई द्वारा जारी अलॉटमेंट लेटर
- दसवीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- बारहवीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन व स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट, ईयर गैप सर्टिफिकेट
- मेडिकल फिटनेस, करेक्टर सर्टिफिकेट
- कास्ट व कैटेगरी सर्टिफिकेट
- एससी/एसटी में इनकम सर्टिफिकेट
- स्टूडेंट व पेरेंट्स का एंटी रैगिंग एफेडेविड
- सामान्य में एक लाख का इनकम सर्टिफिकेट
- फ्री सीट पर 4.5 लाख का इनकम सर्टिफिकेट
- सीट कंफर्मेशन के बाद प्राप्त 10 हजार रुपये की रशीद
- चार कलर व चार ब्लैंक एंड व्हाइट पासपोर्ट साइज फोटो