एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीएम को फिर मिला सर्किल रेट लागू करने का अधिकार

Noida Updated Wed, 24 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सर्किल रेट डीएम के बजाय शासन द्वारा लागू करने केफैसले को वापस ले लिया गया है। अब पहले की तरह डीएम ही नया रेट लागू कराएंगे। इस निर्णय के बाद जिले में सर्किल रेट एक अगस्त से लागू करने में अब देरी नहीं होगी। शासनादेश में फिर से डीएम को ही सर्किल रेट लागू कराने का अधिकार दे दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश भर के लिए हुआ है। दरअसल, एक अगस्त से सभी जगह सर्किल रेट लागू करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अभी सूची पर आपत्ति मांगी गई हैं। इसका निस्तारण कर संशोधित सूची तैयार कर शासन को भेजने और वहां से अनुमति लेकर तय समय से लागू करने में दिक्कत हो सकती थी। इसी वजह से अब डीएम को ही यह अधिकार देते हुए नया सर्किल रेट एक अगस्त से लागू कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद रेट लिस्ट शासन को भेज दी जाएगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आदेश के बाद अब प्रस्तावित सूची में किसी खास संशोधन की उम्मीद कम ही है, क्योंकि डीएम तैयार रेट लिस्ट पर पहले ही अपनी स्वीकृति दे चुके हैं। अब जन आपत्तियों से ही कोई फेरबदल होने की संभावना है। हालांकि अब तक एक आपत्ति ही दर्ज हुई है। यह आपत्ति सर्फाबाद गांव के सर्किल रेट बढ़ाने केविरोध में आई है। आपत्तिकर्ता ने बढ़ा हुआ रेट वापस लेने को कहा है। एआईजी (स्टांप) एसके सिंह ने शासनादेश आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें