एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से शूटर बाहर

Noida Updated Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। पालेराम हत्याकांड के खुलासे के बाद भी आरोपी दो शूटर और खनन माफिया सोनू का भाई जितेंद्र पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दस घंटे की पूछताछ के बाद भी पुलिस गिरफ्तार खनन माफिया सोनू व उसके पिता और भाई से हत्या में शामिल शूटरों के नाम नहीं उगलवा सकी। अब पुलिस शूटरों के नाम व हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम की पिस्टल बरामद करने के लिए रिमांड पर लेने की बात कह रही है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम शिवराम यादव थाना प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद ही शूटरों के बारे में पता चल पाएगा। हत्या की साजिश रचने के बाद सोनू बाइक से दो साथियों को लेकर पालेराम के घर पहुंचा था। सोनू घर के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। दोनों शूटर पालेराम को गोलियां मारने के बाद बाहर निकले और सोनू की बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मालूम हो कि बुधवार की दोपहर रायपुर गांव में रहने वाले किसान पालेराम की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें