नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के कॉलेजों में दूसरी कटऑफ के दाखिले बुधवार को खत्म हो जाएंगे। इस मेरिट में शामिल छात्र 7 अगस्त को शाम 6 बजे तक अपनी सीट पक्की करा सकते हैं। इसके बाद खाली सीटों पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
और पढ़ें
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के चार कॉलेजों में अभी 40 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं जिन पर अभी भी 6 हजार से ज्यादा छात्र दाखिले की कतार में हैं। हाई कटऑफ और मेरिट में शामिल हाई परसेंटेज वाले छात्रों द्वारा दूसरे विकल्प चुने जाने से सीटें खाली हैं। वहीं तीसरी मेरिट में मौके होंगे लेकिन 60 प्रतिशत से नीचे वालों को मौका मिलना बेहद मुश्किल है। तीसरी मेरिट लिस्ट 7 अगस्त देर रात या 8 अगस्त सुबह तक जारी की जाएगी।