पीलीभीत। जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक शिक्षक संघ की बैठक में अनुदेशकों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया गया। समस्याओं को लेकर कोर्ट की शरण में जाने का निर्णय लिया गया।
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। समय से मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग पर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विक्रमपाल सिंह, सपना जैसवार, अंजू गंगवार, प्रदीप मिश्रा, कृष्णकांत, ममतारानी, शरद यादव, लक्ष्मी, सुनीता, विवेक भारती, विक्की, जयप्रकाश, नरेंद्र कुमार, धंनजय कुमार, देवेंद्रपाल, मोहम्मद हामिद, राजीव कुमार आदि अनुदेशक मौजूद रहे।