पीलीभीत। पल्स पोलियो मॉनिटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लाक मॉनिटर और बाह्य मॉनिटरों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ डॉ राकेश तिवारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर रविवार को होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम में कार्य बहिष्कार की घोषणा की।
बता दें कि पल्स पोलियो कार्यक्रम में डब्लूएचओ द्वारा जिले की ग्यारह यूनिटें संचालित होती है। जिसमें मॉनिटरों का कार्य कार्यक्रम की गुणवत्ता पर अपनी रिपोर्ट देना होता है। इससे पहले धरने पर बैठक अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि वेतन में तुलनात्मक वृद्धि, वार्षिक, त्वरित अवकाश की सुविधा लागू होना, कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र उच्च अधिकारी द्वारा जारी होना, वाहन भत्ते में पेट्रोल मूल्य वृद्धि के अनुसार की जाएं।
प्रोजेक्ट समाप्ति के बाद सरकारी विभागों में समायोजन के साथ सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता दी जाएं। महामंत्री दीपक कुमार, मुनीश पाठक, मजहर, सुशील मिश्रा, मोहित पांडेय, नवल किशोर, राजीव सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।