पीलीभीत। पूरनपुर और बीसलपुर के सरस्वती शिशु मंदिरों में हुए प्रधानाचार्यों के सम्मेलन में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही शिक्षा के अधिकार को प्रभावी ढंग से लागू कराए जाने पर जोर दिया।
पूरनपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक हुई। इसमें भारतीय शिक्षा समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षण के साथ समाज के लोगों से जुड़ उन्हें कॉलेज से जोड़ें ताकि समाज के लोग शिक्षा के प्रति अपना योगदान दें। इस मौके पर समिति के ब्रज प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा और अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्याम लाल, सहमंत्री करुणा शंकर शुक्ल, मथुरा से आए पुरुषोत्तम सिकरवार, प्रदेश निरीक्षक सुरेश पाल, सह प्रदेश निरीक्षक योगेश गुप्ता, शैक्षिक कार्यक्रम प्रमुख रामसिंह ने विचार रखे।
बैठक मेें अलीगढ़, आगरा, मथुरा, अंबेडकरनगर, हाथरस, मैनपुर, बदायू, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, एटा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
बीसलपुर। शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक शिवपाल सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुए प्रधानाचार्यों के प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि प्रधानाचार्यों को दुकानदारों की तरह अपने विद्यालयों के प्रति चिंतित रहना चाहिए। इस मौके पर समिति के प्रांतीय मंत्री ओमप्रकाश बंसल ने बतौर विशिष्ट अतिथि, आगरा संभाग निरीक्षक शैलेंद्र दुबे, बरेली संभाग निरीक्षक रामकिशोर श्रीवास्तव, अलीगढ़ संभाग निरीक्षक हरवीर सिंह, सुनील शर्मा, हरनाम सिंह, रविंद्र तिवारी, मोहन कौशिक, महेश चंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, रामपाल यादव, रामप्रकाश शुक्ला, प्रेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह और देवी प्रसाद आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश और संचालन शैलेंद्र दुबे ने किया। सम्मेलन में प्रदेश के 112 सरस्वती शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं।