एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सचल दल ने परीक्षाओं का लिया जायजा

Pilibhit Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पीलीभीत। विश्वविद्यालय से आए सचल दल की टीम ने उपाधि महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। टीम ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की। एक कक्षा में सीटिंग प्लान गड़बड़ मिलने पर ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उपाधि महाविद्यालय में बीए की संस्कृत की परीक्षा थी। संस्कृत में 314 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पॉली में ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय से आए एके सिंह, वीके गर्ग समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की। चेकिंग के बाद सचल दल ने प्राचार्य से वार्ता की। करीब बीस मिनट रुकने के बाद सचल दल की टीम अन्य परीक्षा केंद्रों पर रवाना हुई। प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। दोपहर की पॉली में सीटिंग प्लान को ठीक करवा दिया गया।
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में विश्वविद्यालय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आंतरिक सचल दल द्वारा ने संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी ली। परीक्षा प्रभारी डॉ. आरसी बाजपेई ने बताया कि उनके केंद्र पर अभी तक कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें