एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीआरएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

Pilibhit Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पीलीभीत। रेलवे जंक्शन पर डीआरएम उमेश सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल कर्मचारियों के कार्य संबंधित प्रपत्रों को देखा। साथ ही यात्री सुविधाओं की बाबत जानकारी हासिल की। निरीक्षण के बाद डीआरएम शाहजहांपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बरेली से मैलानी पैसेंजर से डीआरएम जंक्शन पहुंचे। डीआरएम के पहुंचते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इसराइल से जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के बाबत मंत्रणा की। उन्होंने रेल कर्मचारियों के कार्य संबंधित प्रपत्रों की जांच कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम श्री सिंह ने रेल अधिकारियों से बीते दिनों मानवरहित क्रासिंग पर हुई दुर्घटनाओं के बाबत पूछताछ की। उन्होंने लोको विभाग में गाड़ी चालक व सहचालकों को मानव रहित क्रासिंग पर खासी सावधानी देने और गाड़ी यात्री सुरक्षा के साथ चलाने के निर्देश दिए। जंक्शन पर निरीक्षण के बाद डीआरएम दोपहर दो बजे गाड़ी संख्या 52230 पीलीभीत-शाहजहांपुर पैसेंजर से शाहजहांपुर लाइन का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। डीआरएम के जाने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
बीसलपुर। डीआरएम ने मंगलवार को पीलीभीत से शाहजहांपुर तक की रेल लाइन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डीआरएम दोपहर करीब ढाई बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर तक की रेल लाइन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शाहजहांपुर लाइन पर स्थित सभी स्टेशनों पर हड़कंप की स्थिति रही। इसके पूर्व डीआरएम के निरीक्षण पर आने की सूचना पर स्टेशन पर सफाई का विशेष बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें