एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फील्ड आफीसर पर गबन की एक और रिपोर्ट दर्ज

Pilibhit Updated Wed, 13 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण के पूर्व फील्ड आफीसर जेपी गंगवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शाखा प्रबंधक द्वारा 52 लोगों के खातों से करीब एक करोड़ रुपयों की हेराफेरी के मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सोमवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसका मंगलवार को चालान भी कर दिया गया। उधर कोर्ट के आदेश पर एक खाता धारक की ओर से आरोपी फील्ड आफीसर के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव दियूरिया कलां कोतवाली के गांव खरदाह निवासी भीमसेन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसने 10 दिसंबर 2011 को एक लाख रुपये की लिमिट बनवाई थी। जरूरत न पड़ने पर उसने लेनदेन नहीं किया। आरोप है कि फील्ड आफीसर जेपी गंगवार ने तैनाती के दौरान ऋण खाता 05/1953 से 50 हजार रुपये आहरण कर लिए। ऋण धारक का कहना है कि पिछले दिनों बैंक से बकाया की नोटिस मिलने पर इसकी जानकारी हो सकी। पुलिस ने आरोपी फील्ड आफीसर के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें