छह महीने से एक शोहदा छात्रा के लिए मुसीबत बना हुआ है। पहले उसका पीछा कर परेशान करता रहा। इसके बाद मोबाइल नंबर जुटाकर घरवालों को धमकियां दीं। इसको नजरअंदाज करने पर आरोपी ने एडिटिंग कर छात्रा का फोटो अपने साथ बना लिया और एक फर्जी एकाउंट फेस पर बना दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के निवासी चिकित्सक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। कोचिंग पढ़ने मोहल्ला तखान जाया करती थी। जनवरी के पहले सप्ताह से मोहल्ला भूरे खां का एक युवक उसको परेशान कर रहा है। रास्ते में रोककर अश्लील फब्तियां कसता था। इसके बाद ट्यूशन टीचर को छात्रा का भाई बनकर एक बार धमकी दी। घर वालों के भी मोबाइल नंबर पता कर धमकी देता रहा। शिकायत करने पर कहा कि उसके पास छात्रा के फोटो हैं, जिनको वह इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। बदनामी के डर से घरवाले शांत बैठ गए। छात्रा ने भयभीत होकर कोचिंग जाना भी छोड़ दिया। 16 जुलाई को पिता को एक रिश्तेदार से पता लगा कि छात्रा के फोटो में एडिटिंग कर युवक ने फेसबुक पर फर्जी आइडी बना ली है। जिसमें छात्रा के साथ उसने खुद का फोटो जोड़ दिया है ताकि उसे बदनाम किया जा सके। पीड़ित पिता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
000
घटना में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए भेजा गया है। े पूछताछ कर मामले में जानकारी की जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी