एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सुन ली बहुत तुम्हारी, अब आई बारी हमारी

अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बज गई है। बेल्हा में इस चुनाव में सवा तेइस लाख से अधिक मतदाता सात विधायक चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 78 हजार से अधिक नए मतदाता हैं, जो पहली बार अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट देंगे। पांच साल के इंतजार के बाद अब फिर उनकी बारी आ गई है।

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनैतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई। सभी जनता के बीच पैठ बनाने में लगे हुए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर तैयार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला था। इस बार वोटर लिस्ट में 78371 नए मतदाता बनाए गए हैं जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनपद की सातों विधानसभा में कुल 23 लाख 28 हजार 439 मतदाता हैं। जिसमे 12 लाख 50 हजार 331 पुरुष, 10 लाख 77 हजार 834 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 274 मतदाता अन्य हैं। पट्टी में 12 हजार 530, कुंडा में 12 हजार 398, विश्वनाथगंज में 11 हजार 496, बाबागंज में 11 हजार 249, रानीगंज में 10 हजार 95, रामपुर खास में 10 हजार 196, प्रतापगढ़ सदर में 10 हजार 407 नए मतदाता बनाए गए हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद भी मतदाता बनने के लिए लोगों का मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सातों विधानसभा में घट गए मतदाता
जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्र में पुनरीक्षण 2017 के दौरान मतदाता घटे हैं। जहां पहले रामपुर खास में 3,18520 मतदाता थे, अब घटकर 3,14991 की संख्या रह गई है। इसी प्रकार बाबागंज में 310074 से घटकर संख्या 305016 पहुंच गई है। कुंडा में 347799 से घटकर 342453 हो गई है। विश्वनाथगंज में 387176 के सापेक्ष अब 380367 मतदाता ही रह गए हैं। सदर प्रतापगढ़ में 336757 से घटकर मतदाताओं की संख्या 330731 पहुंच गई है। पट्टी में 351566 के स्थान पर अब 339117 और रानीगंज विधानसभा में 320260 मतदाता से घटकर इनकी संख्या 315764 पहुंच गई है। आलेख्य प्रकाशन के पश्चात पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची से 43713 मतदाता सातों विधानसभा से कम हो गए हैं।

आनन-फानन में दो घंटे में एमएलसी ने निपटाया कार्यक्रम
कुंडा (ब्यूरो)। बुधवार को आचार संहिता लगने से पहले कुंडा में एक दिन में 85 करोड़ रुपये से सुदृढ़ व चौड़ीकरण के दायरे में आईं पांच सड़कों का शिलान्यास किया गया। एमएलसी गोपालजी ने महज दो घंटों में तूफानी दौरा करते हुए सभी कार्यक्रमों में शिरकत की और लोगों को इन सड़कों के जल्द ही बन जाने का आश्वासन भी दिया। कुंडा के लोगों को एक ही दिन में पांच-पांच सड़कों का तोहफा मिल गया है। हालांकि यह सब सड़कें पहले ही स्वीकृत हो गई थीं, लेकिन अधिकारिक तौर से इनका शिलान्यास बुधवार को किया गया।

कालाकांकर विकास खंड के मानिकपुर से सलवन वाया लवाना मार्ग खस्ताहाल था। इसके सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए 26.08 रुपये की स्वीकृति हुई थी। मंगलवार को एमएलसी गोपालजी ने इस सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि अब इस सड़क से चलने वाले लोगों की राह आसान हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने मानिकपुर से लालाबाजार रोड जिसे 7.86 करोड़ रुपये से निर्माण किया जाना है का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने बाबागंज से बिहार वाया नेवादा कला गांव के लिए बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए 30.7955 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। बिहार कुंडा रोड से हौदेश्वरनाथ वाया शेखपुर बलीपुर 12.15 करोड़ से बनने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास हुआ। सबसे अंत में कुंडा से सुवंस चौराहा के लिए जाने वाली व 5.77 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और चौड़ीकरण होने वाली रोड का शिलान्यस किया।इस दौरान प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, संतोष सिंह, बीएन सिंह, पंकज सिंह, अनुभव यादव, छविनाथ यादव, ध्यानी सिंह आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें