एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी पूरी तरह कोडिंग वाली कॉपी

अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

यूपी बोर्ड की ओर से सात फरवरी 2019 से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में अबकी बार पूरी तरह से कोडिंग वाली कॉपियां प्रयोग में लाई जाएंगी। 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में आठ लाख की कमी होने के चलते कुल साढ़े चार करोड़ कॉपी छापी जा रही हैं। अब गवर्नमेंट प्रेस से उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि गवर्नमेंट प्रेस लखनऊ, रामनगर वाराणसी, रामपुर एवं प्रयागराज से उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित जिले में भेजने का काम शुरू हो गया है। बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कॉपियों पर पूरी तरह से कोडिंग की जा रही है। सचिव ने बताया कि अबकी बार विषय कम होने के बाद कम कॉपी छापी जा रही हैं। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में विषयों की संख्या कम की गई है। विषय कम होने और परीक्षार्थियों की संख्या गतवर्ष की अपेक्षा कम होने के चलते अबकी बार कम कॉपी छापी जा रही है। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी बार 57.87 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल में 32.03 और इंटरमीडिएट में 25.84 लाख परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा केंद्रों की आपत्ति 23 तक निस्तारित करें
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जारी संभावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आई आपत्ति का निस्तारण जिला विद्यालय निरीक्षकों को 23 नवंबर तक पूरा करने को कहा गया है। जिले की समिति की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद इसे यूपी बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड की ओर से उच्च स्तरीय कमेटी इसके बाद केंद्रों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें