एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से लेनदेन ठप

प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
strike
विज्ञापन

Next Article

 बैंक कर्मचारियों के मंगलवार को हड़ताल पर रहने से कारोबार ठप हो गया। कर्मचारियों ने बैंकों में तालाबंदी कर नारेबाजी की। सभाओं में मांगों के  लिए आवाज बुलंद की। बैंकों में हड़ताल होने से लगभग 65 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप हो गया। हड़ताल से आम ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सभी बैंकों में ताला लटकने से मंगलवार को लेनदेन ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल की गई थी। सुबह प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर नारा लगाने वाले कर्मचारियों ने मोटर साइकिल रैली भी निकाली। शहर के विभिन्न इलाकों से होते ही पीएनबी में एकत्रित हुए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मियों ने अतिरिक्त घंटे कार्य किए। लेकिन अभी तक प्रबंधन ने इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने प्रतिपूर्ति के रूप में अतिरिक्त कार्य के भुगतान की मांग की है। श्रम संगठनों के अधिकारों में दखल देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थाई कार्यों की आउट सोर्सिंग का विरोध किया।

बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक के कार्यालय पर इंप्लाइज यूनियन के जिलामंत्री एसपी मिश्र ने बैंकों के निजीकरण पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इससे आम उपभोक्ताओं का विश्वास खत्म होगा। इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर रामेंद्र प्रताप सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, हेमंत ओझा, राम बरन सिंह, केएन यादव, श्याम शंकर दुबे, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बीओबी और एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने साथियों को संबोधित करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि अगर प्रबंधन ने मांगों पर गौर नहीं किया, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगे। इस मौके  पर एसबी सिंह, अविनाश शुक्ला, सुलभ यादव, शिवाकांत, शिवाकांत शुक्ला, अनिल कुमार, नीरज रावत, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें