एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ते का लालच दे लूट ली अस्मत

Raebareli Updated Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लालच में उसकी अस्मत लूट ली गई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी लव कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, लालगंज पुलिस का कहना है कि उसे घटना की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबारा पश्चिम गांव की रहने वाली रामा देवी (काल्पनिक नाम) ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि कोरिहाई गांव के एक व्यक्ति की लालगंज में मोबाइल की दुकान है। वह यहां रिचार्ज कूपन लेने जाया करती थी। दुकानदार ने पढ़ाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह हाईस्कूल पास है। इस पर उसने बेरोजगारी भत्ता दिलाने की बात कही। आरोप है कि बीती 18 अगस्त को दुकानदार ने घर बुलाया और अपने एक साथी के साथ कनपटी पर असलहा लगाकर दुराचार किया। घटना के बाद वह रिपोर्ट लिखाने मां संग कोतवाली पहुंची पर उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें