एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घरेलू गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर बरामद

Raebareli Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मलिकमऊ रोड पर शनिवार की शाम पुलिस व प्रशासन की टीम ने स्टोव की दुकान पर छापा मारा। छापे में दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर से रिफलिंग पकड़ी गई। छापे में 6 घरेलू गैस सिलेंडर व एक दर्जन से अधिक पेट्रोमेक्स के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने तीन धंधेबाजों को हिरासत में ले लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट एसके श्रीवास्तव, सीओ सिटी पंकज पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी रामशरण राम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ मलिकमऊ रोड पर रसीद की दुकान पर छापा मारा। छापा पड़ते ही धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। छापे में गैस की अवैध रिफलिंग पकड़ी गई। साथ ही घरेलू गैस के अलावा रिफलिंग का सामान पकड़ा गया। मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें