महराजगंज/सलोन। जिले में दो स्थानों पर मामूली बात पर हुई जमकर लाठियां चलीं। दोनों घटनाओं में पांच-पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों घटनाआें में पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।
महराजगंज थानाक्षेत्र के पूरे भुजवा मजरे सिजनी गांव में रविवार दोपहर दो बजे सूरजपाल का पालतू जानवर रामसजीवन के दरवाजे पहुंचा और पैर से मिट्टी खोदने लगा। राम सजीवन ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष को ये नागवार लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में एक ओर से राम सजीवन, तुलसी राम और दूसरे पक्ष से सूरजपाल, राजेंद्र, दशरथ देई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र के औटहिया गांव निवासी गजराज पुत्र बैजनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धान के खेत में उसका मवेशी चला गया था। बैजनाथ की पत्नी देवकी मवेशी को निकालने पहुंची तो विपक्षीगण जगतपाल, फूलचंद्र, राधेश्याम, रामअभिलाख ने उसे लाठी से पीट दिया। बचाव करने पहुुंचीं शिवपता, ऊषा, शकुंतला को भी पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से घायल फूलचंद्र ने शिवराज, गजराज, राकेश, संदीप के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।