एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाखों रुपये की चंदन लकड़ी पकड़ी, छोड़ा

Raebareli Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। अयोध्या से लाई जा रही संदिग्ध चंदन की लकड़ी को घोरवारा पुलिस ने बुधवार की रात पकड़ लिया। लाखों कीमत की लकड़ी को बोरों में भरकर लाया जा रहा था। आरोपी को लकड़ी समेत कोतवाली डलमऊ पहुंचाया गया। देर रात आरोपी को लकड़ी समेत छोड़ दिया गया। इस संबंध में पुलिस सूत्रों का कहना है कि लाखों का लेनदेन करने के बाद आरोपी को छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलमऊ क्षेत्र का एक व्यक्ति बुधवार की रात गाड़ी से चंदन की लकड़ी ला रहा था। मुखबिर की सूचना पर घोरवारा चौकी इंचार्ज ने गाड़ी को रोक कर देखा, तो उसमें कीमती लकड़ी मिली। आरोपी को लकड़ी के साथ कोतवाली पहुंचाया गया। देर रात तक मामले को दबाने का प्रयास चला। बाद में मामला सुलझ भी गया। लेनदेन के बाद आरोेपी को लकड़ी सहित छोड़ दिया गया। सूत्रों का कहना है कि अयोध्या से हमेशा चोेरी से चंदन की लकड़ी लाई जाती है। पुलिस वालों ने पकड़ने के बाद भी उसे छोड़ दिया। पुलिस के इस कारनामे की क्षेत्र में खास चर्चा है। लोगों का कहना है कि चंदन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। लोगों में चर्चा है कि सत्ता पक्ष के एक बडे़ नेता का दबाव आने के बाद ही पुलिस ने आरोपी को लकड़ी समेत छोड़ा है। पुलिस के इस कारनामे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें