एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कट्टे की नोक पर दंपती से जेवर लूटे

Raebareli Updated Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इन्हौना। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में इन्हौना चौकी के पास असलहाधारी बदमाशों ने एक दंपती को धमकाकर जेवर लूट लिये। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ के माल निवासी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल पड़रावां जा रहे थे। तभी लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जगदीशपुर अंगुरी गांव के पास पल्सर सवार युवकों ने दंपती को रोक लिया। कट्टा लगाकर महिला से सारे जेवर छीन लिए। विरोध करने पर उसके पति की पिटाई भी कर दी। लूटे गए सोने चांदी के जेवर लाखों के बताए गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें