एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गले मिल एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

Raebareli Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। जिले में शनिवार को बकरीद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मसजिदों में मुसलमानों ने नमाज अदा करके देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं रहे और त्योहार पर गले मिले। इस मौके पर मुसलमानों ने बकरे की कुर्बानियां भी दीं। सुबह होते ही ईदगाहों और मसजिदों पर नमाज अदा करने के लिए लोग उमड़ पड़े। शहर की ईदगाह डबल फाटक, मसजिद खिन्नीतल्ला, कलक्ट्रेट, बड़ा घोसियाना, ईदगाह खपरमलंग, सुनहरी मसजिद, गोरा बाजार, जेल गार्डेन स्थित मसजिद में हजारों की संख्या में लोगोें ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी गले मिले और एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दी। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कहा गया कि यह ईदुलजुहा का त्योहार, जिसमें हमें कुर्बानी करने का हुक्म दिया गया है। कुर्बानी के साथ-साथ लोगों को आपसी भाईचारे को कायम रखना चाहिए। सभी को ऐसा नहीं करना चाहिए कि किसी को कोई तकलीफ हो। मुसलिम मोहल्लों में बड़े और बच्चों की टोलियां घर-घर जाकर मुबारकबाद देने के लिए निकली। इस दौरान बकरा, भेड़ आदि की कुर्बानी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें