एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दीवानी के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

Raebareli Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। कानपुर में हुई वकील की हत्या से खफा दीवानी कचहरी के वकील मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान वकीलों ने प्रदर्शन कर दोषियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनकी हड़ताल के चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ और वादकारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक बार के लाइब्रेरी भवन में हुई। इसमें कानपुर में वकील रामेंद्र नारायण मिश्र की हत्या की निंदा की गई। पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सेंट्रल बार के अध्यक्ष ओपी यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने व वकीलों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सेंट्रल बार के महामंत्री सुनील सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, उमानाथ सिंह, सुरेश चौधरी, अमरेश ने घटना पर आक्रोश जताया। इसके बाद वकीलों ने कचहरी परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर विजय वाजपेयी, राधेश्याम, सुरेश चंद्र, देवेश कुमार, मसरूर सज्जाद, रामलखन सुशील कुमार, विनोद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें