एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवकों ने ट्रैवल एजेंट को जमकर पीटा

Raebareli Updated Mon, 14 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने एक ट्रैवल एजेंट की जमकर पिटाई कर तोड़फोड़ की। यही नहीं 21 हजार से अधिक रुपये और सोने की चेन भी लूट ली। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते आरोपी फरार हो गए। बताते हैं कि फोटोकॉपी का पैसा न वापस करने पर युवकों ने उत्पात मचाया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। शहर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी आशीष सिंह की रेलवे स्टेशन रोड पर ही यात्रा सर्विसेज की दुकान है। सदर कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसकी दुकान से फोटोकॉपी कराई और रुपये दिए। कुछ देर बाद दो युवक आए और फोटोकॉपी के लिए दिए गए रुपये मांगने लगे। इस पर विरोध जताया तो दोनों युवकों ने उससे मारपीट की। यही नहीं दुकान में काम करने वाले अन्य लोगों से गालीगलौज की। दुकान के अंदर रखी कुर्सियां तोड़ दी। आरोप है कि युवकों ने काउंटर में रखे 21500 रुपये और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस घटना से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। सदर कोतवाल एसपी द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें