एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसान को घर में घुसकर मारी गोली

Raebareli Updated Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के देवरी मजरे ओया गांव में रविवार को असलहों से लैस हमलावरों ने एक किसान के घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ करने के साथ असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। सिर में गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिटाई से उसकी पत्नी और भाई को चोटें आई हैं। घटना के पीछे दीवार का विवाद बताया जा रहा है। किसान की पत्नी की तहरीर पर पांच नामजद व छह-सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी रामसमुझ खेती किसानी करता है। वह घर की दीवार बनवा रहा है। गांव के ही दशरथ इसका विरोध कर रहा है। दशरथ का कहना है कि दीवार उसकी जमीन पर बनाई जा रही है। 23 फरवरी को मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने समझौता करा दिया। मगर विवाद कम नहीं हुआ। रविवार सुबह दशरथ, दलजीत का पुरवा गांव के रामकिशोर समेत अन्य लोगों के साथ दो चौपहिया गाड़ी में सवार होकर गांव पहुंचा। आरोप है कि असलहों से लैस इन लोगों ने रामसमुझ के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिजनों की पिटाई की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर सभी हमलावर भाग गए। फायरिंग से रामसमुझ के सिर में गोली धंस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिटाई से उसकी पत्नी धिराजा और भाई देशराज भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। महराजगंज कोतवाल ने बताया कि दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ है। धिराजा की तहरीर पर दशरथ, रामकिशोर, राजेश यादव, रिंकू प्रताप उर्फ महराज और अमर को नामजद व छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें