एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Raebareli Updated Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नलकूप पर सोने गए एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह वह मृत अवस्था में मिला। बेटे ने पिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी खुलकर नहीं बोल रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही बात सामने आएगी। बछरावां थाना क्षेत्र के सौदेपुर बेहटा गांव निवासी भगौती (75) खेती-किसानी करता था। गांव के बाहर उसका नलकूप है। फसल की रखवाली करने के लिए वह रात में नलकूप पर सोने जाता था। रोज की तरह रात में वह नलकूप पर सोने गया था। शनिवार को वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन नलकूप कक्ष के अंदर गए तो भगौती को मृत अवस्था में देखा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं थे। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे दुक्खी का आरोप है कि उसके पिता की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। उसने पुलिस से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, थानेदार रणविजय सिंह का कहना है कि किसान की मौत कैसे हुई, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेटे के हत्या के आरोप लगाए जाने की बाबत कहा कि शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। ऐसे में किसान की हत्या होने की बात कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें