परशदेपुर(रायबरेली)। चौकी क्षेत्र में बुधवार रात घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
परशदेपुर के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि रात में उसका रिश्तेदार अपने एक साथी के साथ गांव पहुंचा। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस दौरान चीख-पुकार पर लोग आ गए और आरोपी भाग गए। चौकी इंचार्ज शिवशंकर ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके रिश्तेदार राजेश निवासी बिजवलिया, सलोन और उसके साथी प्रमोद कुमार निवासी गद्दीपुर का चालान किया गया है। साथ ही उनकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है।