रायबरेली। पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने शनिवार रात पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया। कई थानेदारों से जहां थाने का चार्ज छीन लिया तो कुछ नए चेहरों को थाने की कमान सौंप दी। एसपी ने साफ कहा है कि काम करने वाले लोग ही थानों पर तैनात किए जाएंगे।
मिल एरिया थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत अब भदोखर थानेदार होंगे। सर्विलांस सेल प्रभारी मनोज मिश्रा को मिल एरिया थाने की कमान सौंपी गई है। भदोखर थानाध्यक्ष रहे कैलाश प्रकाश यादव, गदागंज थानेदार रहे ओम प्रकाश यादव को इंवेस्टीगेशन शाखा में तैनात किया गया। ओमप्रकाश यादव को अभी करीब दो महीने पहले ही गदागंज थाने में तैनात किया गया था। बछरावां थानेदार रहे चौधरी रणविजय सिंह को गदागंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष सरेनी रामराघव सिंह को गुरुबख्शगंज थाने की कमान सौंपी गई है। थानाध्यक्ष गुरुबख्शगंज बृजबीर सिंह को बछरावां भेजा गया है, जबकि एसपी के पीआरओ रहे अमर सिंह रघुवंशी को सरेनी का नया थानेदार बनाया गया है। एक साथ पुलिस महकमे भारी फेरबदल से हड़कंप मच गया है।