एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Raebareli Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिंहपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने एक किसान के घर में नकब लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पन्हौंना गांव निवासी कमलाचंद्र सोनी खेती किसानी करता है। एक सप्ताह पहले ही उसकी बेटी की शादी थी। इसलिए कपडे़ का काफी समान भी घर पर रखा था। रात में चोर घर के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। इससे पहले कि परिवारीजनों को घटना की भनक लगे, चोर नकदी, जेवरात, कपड़ा समेत अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार की सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो घर में इधर-उधर बिखरा सामान देख सभी दंग रह गए। चोरी की घटना की जानकारी से ग्रामीणों का मौके पर मजमा लग गया। पीड़ित के मुताबिक चोर 20 हजार रुपये की नकदी, कपड़ा, जेवरात समेत तीन लाख रुपये का माल उड़ा ले गए हैं। एसओ जयनारायण शुक्ला ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें