एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धूप से आफत तो हवा से मिली राहत

Raebareli Updated Sat, 15 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा चलती है तो कभी उमस भरी गर्मी का अहसास होता है। इससे पंखे की हवा के बावजूद पसीने से लोग भीग जाते हैं। हर कोई बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बार फिर पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह पिछले एक हफ्ते से 41 और 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान पिछले एक हफ्ते से 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। सूरज डूबने के बाद भी तपिश कम नहीं हो रही है। दिन में लू के थपेड़े चलते हैं तो रात में हवा बंद होने से उमस हो जाती है। ऐसे में अगर बिजली चली जाती है तो हालत और भी खराब हो जाती है। हैंडपंपों और पानी की टोंटियों के पास भीड़ लगी रही। रेलवे और बस स्टेशनों पर भी लोग गर्मी से बेहाल दिखे। जहां छांव मिली वहां लोग पसीना पोंछते नजर आए। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक शहर की सड़कें सूनी रहीं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों में दुबके रहे। हर किसी का यही कहना है कि आखिर कब इंद्र देव मेहरबान होंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें