एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर में ही गड़ा मिला लापता युवक का शव

Raebareli Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह छह महीने से लापता एक युवक का शव उसके घर के अंदर ही गड़ा मिला। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन की खोदाई कर शव को बाहर निकाला। सिर्फ हड्डियां और कपड़े बचे थे। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। घटना की बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द गांव निवासी चंद्रपाल का बेटा रामकुमार (22) बीती 14 जनवरी को संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। फरवरी में पिता ने थाने में बेटे के गायब होने की तहरीर दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह पिता ने थाने में फिर सूचना दी कि उसके बेटे की लाश घर की अंदर गड़ी है। जहां पर लाश गड़ी थी, वहां ऊपर बक्शा रखा गया था। सूचना पर एसओ आरपी रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने खोदाई करके शव को बाहर निकाला। हड्डियां और कपड़े ही सिर्फ बरामद हुए। साथ ही बदबू आ रही थी। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। एसओ का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि युवक की हत्या की गई है कि नहीं। इस मामले को लेकर कई तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें