एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Raebareli Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। शहर के मोहल्ला अमृत नगर में भट्ठा व्यवसायी के घर में घुसकर चोर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो गए। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। परिवारीजन रिश्तेदारी में इलाहाबाद गए हुए थे। रविवार की शाम लौटकर घर आए तो सामान अस्त व्यस्त मिला। उधर, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी की अगुवाई में व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के खुलासे की पुलिस से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गुरुनानक नगर से जुड़ा अमृत नगर मोहल्ला है। यहां पर भट्ठा व्यवसायी अनिल चंदानी समेत परिवार समेत रहते हैं। दो दिन पहले अनिल चंदानी किसी रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में इलाहाबाद गए हुए थे। रविवार की शाम छह बजे लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे और नकदी और जेवरात गायब थे। अनिल चंदानी के मुताबिक करीब 25 तोला सोने के जेवरात और 45 हजार रुपये की नकदी गायब है।
घटना की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। भुक्तभोगी का कहना है कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें