एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर में सो रही युवती से रेप

Raebareli Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिंहपुर (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर एक दबंग ने युवती के साथ दुराचार किया। युवती के शोर मचाने पर दौडे़ परिवारीजनों व गांव के लोगों ने आरोपी को पीटते हुए दौड़ाया, लेकिन वह भाग गया। बुधवार को युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे गांव वालों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात एक युवती घर में सोे रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक घर में घुस गया। युवती का मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। किसी तरह युवक के चंगुल से भागी युवती के चिल्लाने पर परिवारीजन और गांव के लोगों ने आरोपी को दौड़ाया। कई बार पकड़कर पीटा भी, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग गया। गुस्साए ग्रामीण और परिवारीजन रातभर आरोपी को तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ शिवरतनगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। केस अभी दर्ज नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। एसओ शिवतरनगंज जय नारायण शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें