एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मां ने डांटा तो कुएं में कूदी

Raebareli Updated Sun, 01 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को मां की फटकार से खफा एक युवती ने कुएं में छलांग लगा दी। प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी भी कुएं में कूद गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। यह मामला क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक सऊदी अरब में रहता है। इस समय वह गांव आया है। उसका गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की का पिता भी सऊदी में अरब रहता है। वह यहां मां के साथ घर पर रहती है। लड़के का लड़की के घर आना-जाना था। शनिवार को मां ने युवती को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर मां ने युवती को फटकार लगाई। मां की डांट से युवती इस कदर खफा हुई कि वह गांव के एक कुएं में कूद गई। कुएं में पानी कम था। प्रेमिका के कुएं में कूद जाने की सूचना पर प्रेमी भी मौके पर पहुंचा और कुएं में कूद गया। इस घटना से ग्रामीणों का घटनास्थल पर मजमा लग गया। ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमी ने प्रेमिका को कुएं से बाहर निकाला। प्रेमिका को हल्की चोटें भी आईं। हालांकि प्रेमिका को अस्पताल नहीं ले जाया गया। उधर, थानेदार जेएल सोनकर का कहना है कि युवती के कुएं में कूदे जाने की जानकारी हुई है, लेकिन कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। वह अपने स्तर से मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें