एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटाखा बनाते समय विस्फोट, एक मरा

Raebareli Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भोजपुर (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र में रविवार को पटाखों से भरी बोरी गिरने से तेज धमाके के साथ विस्फोट होने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों के चेहरे झुलस गए। तीनों को सीएचसी सरेनी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में जिला अस्पताल में एक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर में पहुंची। इससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी गांव निवासी गुरुदास (40) दोपहर बाद गांव से कुछ दूर मानपुर गांव स्थित दुकनवीर बाबा बाग में पटाखा बना रहा था। लाइसेंस उसके पिता रामदास के नाम है। गुरुदास के अलावा उसका बेटा मुकेश (8) और गांव का पितरू (24) भी पटाखा बना रहा था। मानपुर गांव से कुछ दूरी पर ही गुरुदास ने पटाखा रखने की कोठरी बना रखी है। कुछ पटाखे बनने पर पितरू उन्हें बोरी में भरकर कोठरी के पास ले जा रहा था। इसी दौरान बोरी गिर पड़ी और विस्फोट हो गया। तेज धमाके साथ अचानक विस्फोट होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। विस्फोट में पितरू व गुरुदास के चेहरे बुरी तरह से झुलस गए। गुरुदास का बेटा भी झुलसा। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी सरेनी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉ. श्रीकृष्णा ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में गुरुदास ने दम तोड़ दिया। घटना से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर बने पटाखा जलकर नष्ट हो गए हैं।
उधर, एसओ अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि पटाखों से भरी बोरी गिरने से विस्फोट हुआ था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें