एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवरात्र पर विंध्याचल को चलेंगी बसें

Raebareli Updated Wed, 25 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो ने यात्रियों को नवरात्र पर तोहफा दिया है। इसके तहत पहली बार जिले से तीन बसों का संचालन विंध्याचल के लिए किया जाएगा। ये बसें शाम को हर-हर एक घंटे के अंतराल पर मिलेंगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को फायदा मिलेगा, बल्कि उन्हें विंध्याचल जाने के लिए प्राइवेट वाहन बुक नहीं कराने पड़ेंगे। अभी तक विंध्याचल के लिए बसों का संचालन रायबरेली डिपो की ओर से नहीं किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से ही बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बस शाम चार बजे यहां से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह छह बजे विंध्याचल से वापसी करेगी। इसी तरह दूसरी बस शाम पांच बजे गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह सात बजे विंध्याचल से रायबरेली के लिए चलेगी। तीसरी बस शाम छह बजे जाएगी, जो दूसरे दिन विंध्याचल से सुबह आठ बजे वापसी करेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक रायबरेली डिपो से विंध्याचल के लिए बसों का संचालन नहीं होता है। इस बार नवरात्र में पहली बार यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। एआरएम का कहना है कि अभी तक नवरात्र पर तमाम यात्री रोडवेज बस अड्डे पर आते थे, लेकिन उन्हें विंध्याचल जाने के लिए बस की सुविधा नहीं मिलती थी। इससे यात्री प्राइवेट वाहन बुक कराकर विंध्याचल जाते थे, लेकिन इस बार वह सरकारी बसों से अपने गंतव्य स्थान को पहुंच सकेंगे। नवरात्र पर यहां से भारी संख्या में लोग विंध्याचल जाते हैं। इसका मकसद यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही डिपो की इनकम बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें