एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘देश की धरोहर हैं नदियां’

Raebareli Updated Fri, 27 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली/बछरावां। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार ने सई बचाओ अभियान का कुर्री सुदौली स्थित भंवरेश्वर शिव मंदिर से शुभारंभ किया। गुरुवार को मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। विंध्यवासिनी ने कहा कि नदियां हमारे देश की संस्कृति ही नहीं बल्कि धरोहर है। इसे संजोकर रखने की जरूरत है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि वह नदी की महत्ता को समझ सकें। हमारे देश की नदियों में संस्कृति और सभ्यता का राज छिपा है। बड़े-बड़े शहर नदियों के किनारे बसे हुए हैं। किसानों के लिए यह वरदान हैं। यदि इसका अस्तित्व खत्म हो गया, तो समझो सृष्टि पर संकट आ गया। जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि सई नदी का उल्लेख रामायण में मिलता है। भगवान राम और भरत ने नदी को पार किया था। वर्तमान में नदी का अस्तित्व संकट में है। इसे बचाने की जरूरत है।
भाजपा नेता पशुपति शंकर वाजपेयी ने कहा कि जलदोहन का नतीजा है कि पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए नदियों का होना बहुत ही जरूरी है। किनारों पर अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए, ताकि गर्मियों में पानी सूखने न पाए। अजय गुप्ता ने बताया कि यह अभियान कुर्री सुदौली से प्रारंभ होकर राजामऊ, अघौराघाट बरदर, सिरसा घाट, खंडेश्वर मंदिर, आस्तीक बाबा मंदिर गंगागंज से गुजरा। इस दौरान जगह-जगह गोष्ठी करके लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र गुप्ता, रवीस, प्यारेलाल, नरेंद्र सिंह भंडारी, रामलखन सिंह, शरद सिंह, हरी पांडेय, शुभम, मारुति मिश्रा, शिवम, राम मनोहर धोबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें