एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इमरजेंसी सायरन बजा, मचा हड़कंप

Raebareli Updated Wed, 02 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊंचाहार। सुरक्षा की जांच के लिए मंगलवार को एनटीपीसी ऊंचाहार में मॉकड्रिल हुई। अचानक पूर्वाह्न 11 बजे इमरजेंसी सायरन के बजते ही परिसर में हड़कंप मच गया। आननफानन पहुंचे फायर बिग्रेड, एंबुलेंस व सीआईएसएफ के जवानों के साथ ही एनटीपीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में पता चला कि सुरक्षा जांचने के लिए मॉकड्रिल किया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस बाबत डीजीएम (सेफ्टी) विजय कुमार मारन ने बताया कि यह परियोजना में सुरक्षा एवं कर्मचारियों की ड्यूटी को परखने के लिए मॉकड्रिल किया गया था। जिससे सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की एक्टिविटी को देखा जाता है। मॉकड्रिल में सभी कर्मचारी एक्टिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें