एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

15 महीने बाद सभासदों ने ली शपथ

Raebareli Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महराजगंज (रायबरेली)। करीब 15 महीने बाद नगर पंचायत चुनाव में जीते पांच सभासदों को शपथ दिलाई गई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने मंगलवार को आननफानन में सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई 2012 को नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या दो से सुनीता, छह से शिवम तिवारी, सात से नैइमुननिशा, नौ से प्रेमलता और दस से नुरुल हसन ने जीत हासिल की थी। 18 जुलाई 2012 को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू के साथ शपथ लेने से इन्कार कर दिया था। इस पर प्रशासन ने अलग से शपथ दिलाने से मना कर दिया था। सभासद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच चले गए थे। वहां पर सुनवाई के बाद बीती 19 सितंबर को कोर्ट ने डीएम रायबरेली को एक महीने के अंदर शपथ दिलाने का निर्देश दिया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद श्रीवास्तव और एएसपी महराजगंज सर्किल बृजेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में एसडीएम रामशंकर ने सभी को शपथ दिलाई। गौरतलब है कि इस प्रकरण में नगर की ही नहीं बल्कि जिले स्तर की राजनीति करने वाले लोगों की नजर टिकी हुई थीं। शपथ ग्रहण शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान तहसील परिसर में महराजगंज, हरचंदपुर, बछरावां, शिवगढ़ थाने की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें