एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपहरण के आरोपी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Raebareli Updated Wed, 23 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली-डीह। थाना क्षेत्र में छात्र की मौत के बाद शोक जताने पहुंचे अपहरण के आरोपी को ग्रामीणों ने मंगलवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर आरोपी गांव से भाग गया। वहीं छात्र की मौत पर रहस्य बरकरार है। परिवारीजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी थानेदार विजय कुमार पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्र की मौत की सच्चाई सामने आएगी। हालांकि मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीह थाना क्षेत्र के डेला गांव निवासी मूलचंद्र का बेटा मोनू (7) डीह स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। बीते शुक्रवार की दोपहर अचानक वह घर से लापता हो गया था। रविवार की सुबह उसका शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल के एक कुएं में पाया गया था। मां सुमन ने छात्र के फूफा रामनरेश और फूफा के भाई राकेश निवासी परशदेपुर के खिलाफ डीह थाने में बेटे को अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। छात्र की मौत के बाद आरोपी रामनरेश सुबह डेला गांव पीड़ित परिवार को शोक जताने पहुंचा था। आरोपी को देख परिवारीजन और ग्रामीण खफा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह आरोपी उनसे बचकर मौके से भाग निकला। परिवारीजन छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें