रायबरेली। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्रों के प्रार्थना पत्रों का निपटारा न करने के मामले में बछरावां के एडीओ पंचायत का वेतन अग्रिम आदेेशों तक रोक दिया गया है। ब्लॉकों में जन्म व मृत्यु के प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। ई-गवर्नेंस के तहत एडीओ को प्रार्थनापत्र भेज मामलों को निपटाया जा रहा है। बछरावां में जन्म के 11 और मृत्यु के दो प्रार्थना पत्र एक महीने से लंबित पडे़ हैं। बार-बार निर्देशों के बाद भी प्रार्थना पत्रों का निपटारा नहीं किया गया है। डीपीआरओ डॉ. संजय यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बछरावां के एडीओ राजेश कुमार चौरसिया का नवंबर का वेतन रोक दिया है। बताया कि एडीओ को तत्काल प्रार्थनापत्रों का निपटारा कर रिपोर्ट देेने के आदेश दिए हैं।