एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक ने ली दंपती की जान

Raebareli Updated Thu, 12 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली/फुरसतगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे महिपत गांव निवासी संकठा प्रसाद पाल (35) सुबह बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी कमला देवी (30) भी थी। इसी दौरान चिलौली गांव के पास बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संकठा प्रसाद ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। एसओ एसके राय का कहना है कि ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उधर, फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे बंधन मजरे सैमसी गांव निवासी प्रमोद कुमार (24) अपने दोस्त लाला (22) निवासी फुरसतगंज के साथ डीह थाना क्षेत्र के बेनी का पुरवा में बारात में शामिल होने गया था। रविवार की सुबह घर वापस लौटते समय पोठई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ जयनारायण शुक्ला का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें