एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सराफा दुकानों में चोरी, फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Raebareli Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात सराफा की दो दुकानों में लाखों रुपये की चोरी के बाद व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। व्यापारियों ने शनिवार को कैपरगंज और घंटाघर में जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। पुलिस पहुंची तो उनसे भी तीखी कहासुनी हुई। जहानाबाद चौकी इंचार्ज को हटाने और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएसपी ने पहुंचकर व्यापारियों को जल्द घटना का खुलासा करने और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मालखाना बाजार निवासी लक्ष्मी शंकर गुप्ता की सराफा मंडी में सुक्खू ज्वैलर्स एवं गैस रिपयेरिंग की दुकान है। यहीं के रहने वाले रजनीकांत की माया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रात में चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसमें लक्ष्मी शंकर की दुकान से तीन लाख रुपये की चोरी हुई, जबकि रजनीकांत के यहां करीब 50 हजार रुपये की। सुबह चोरी की घटना की जानकारी से व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता, आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी रवि तिवारी, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री मोहित अग्रवाल आदि व्यापारी भारी संख्या में सुपर मार्केट पहुंचे और जाम लगा दिया। यही नहीं श्रृंखला बनाकर आने-जाने वाले लोगों को रोका भी। पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसआई सुरखाब खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारियों का गुस्सा देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन शहर में चोरी हो रही हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछली घटनाओं का खुलासा भी नहीं किया जा रहा है। इस दौरान सभी ने जहानाबाद चौकी इंचार्ज को हटाए जाने और रात में सराफा मंडी में तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका। एएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को यह कहते हुए समझाया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। जांच कराई जाएगी। लापरवाही बरतने पर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही जहानाबाद चौकी इंचार्ज को हटाने का भरोसा भी दिया। इस आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। दुकानदार लक्ष्मी शंकर की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें