एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मानक के विपरीत मिले लोहिया आवास, नोटिस

Raebareli Updated Tue, 24 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल ने शनिवार को महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों का निरीक्षण करके विकास कार्यों को जांचा। लोहिया गांव कुबना में लोहिया आवासों की दशा खराब मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को जमकर फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर आवासों की दशा को सुधारने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने लोहिया गांव कुबना में लोगाें की समस्याओं को भी सुना। लोहिया आवास तय डिजाइन के अनुसार नहीं बनाए जा रहे थे। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रकाश बाबू शुक्ला को तीन दिन में आवासों को डिजाइन को दुरुस्त करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए। बैरावां गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री केंद्र पर नहीं मिली। आठ बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। निरीक्षण के दौरान पीडी इंद्रसेन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें