एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कपड़े की दुकान से 60 हजार का माल उड़ाया

Raebareli Updated Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिंहपुर (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौंना कस्बे में सोमवार रात चोरों ने कपड़े की एक दुकान को निशाना बनाया। दुकान की छत की चादर तोड़ चोर 50 हजार के रेडीमेड कपड़े और 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। पीड़ित ने इन्हौंना चौकी में तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हौंना कस्बा स्थित नवीन क्लाथ हाउस में सोमवार रात चोरों ने नकदी समेत करीब 60 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने छत पर रखी सीमेंट की चादर को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दुकान में चोरी का पता चलते ही पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौकी इंचार्ज इन्हौंना रतन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें