रायबरेली। डीएम के आदेश पर जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूल पांच जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। यह निर्णय बढ़ी सर्दी को देखते हुए लिया गया है। इसमें कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और पब्लिक स्कूल शामिल हैं। यह जानकारी बीएसए संदीप चौधरी ने दी। बताया कि परिषदीय स्कूल पहले से ही बंद चल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।