एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रा से रेप का प्रयास, दो युवकों पर रिपोर्ट

Raebareli Updated Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली/तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। वारदात के दूसरे दिन तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मोहनगंज थाने की शंकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक छात्रा शनिवार को पढ़ाई के बाद घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में समधा मजरे खानपुर गांव के दो युवकों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। छात्रा के शोरगुल पर युवक भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को सद्दाम व फारुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ मोहनगंज संतोष यादव का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें