एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिता की फटकार पर छात्र ने लगाई फांसी

Raebareli Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिता की फटकार से क्षुब्ध एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने बिना बताए गेहूं बेच लिया था, जिस पर पिता ने डांट-फटकार लगाई थी। सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के जरागांव मजरे बेहटा खुर्द निवासी नान्हू रैदास का बेटा मोहित (15) कक्षा सात का छात्र था। सोमवार को उसने परिवारीजनों से पूछे बगैर घर में रखा गेहूं चोरी से बेच लिया था। इसकी जानकारी पिता को हुई तो उसने मंगलवार सुबह बेटे मोहित को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि दोबारा गेहूं बेचोगे तो मार खाओगे। इतनी सी बात पर मोहित क्षुब्ध हो गया और सुबह आठ बजे घर से निकल गया। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो दोपहर बाद घर से बाहर एक चिलवल के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। छात्र के फांसी लगा लिए जाने की सूचना पर ग्रामीण पहुंचे और शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस शाम तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी रही। ग्राम प्रधान के पति कंधईलाल ने बताया कि पिता की फटकार लगा देने से खफा छात्र ने फांसी लगाई। उधर, एसओ रामराघव सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। मौके पर पुलिस भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें