एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पटरी के किनारे मिला किसान का शव

Raebareli Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह रेल लाइन के किनारे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ट्रेन से कटकर मौत होना बता रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के सींकी निवासी सुंदरलाल (40) मंगलवार रात खेत में पानी लगाने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलमार्ग के किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंके जाने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, थानाध्यक्ष मनोज मिश्र ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी हो पाएगी। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें