एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंदिर से डेढ़ क्विंटल के घंटे चोरी

Raebareli Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्श गंज थाना क्षेत्र के बीझेश्वर मंदिर से चोरों ने एक बार फिर डेढ़ क्विंटल पीतल के घंटे पार कर दिए हैं। चोरी की तहरीर थाने में दी गई, लेकिन देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस की ढिलाई से इलाकाई लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बीझ गांव के बाहर बीझेश्वर मंदिर है। मंगलवार की रात चोर मंदिर में टंगे डेढ़ क्विंटल घंटे चुरा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार को सुबह होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस के ढुलमुल रवैए से लोगों में आक्रोश है। बीझेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक पिंटू सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर से 15-16 पीतल के घंटे चोरी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पहले भी चोर इसी मंदिर से एक क्विंटल घंटे चोरी कर ले गए थे। निरंकुश पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। घटना को दर्ज न करने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें