एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हवा के थपेड़े संग गिरे ओले

Raebareli Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। बदला मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। शुक्रवार रात बारिश के साथ हवा के थपेड़े चले। साथ ही ओले भी गिरे। नतीजतन सर्दी एक बार फिर बढ़ गई। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। शनिवार को कुछ देर के लिए धूप निकली, फिर आसमान में बदली छा गई। जिले में 2.1 मिमी वर्षा होना रिकार्ड की गई। वहीं बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक जलभराव होने से लोगों का चलना दुश्वार रहा। इधर, दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार रात भी बारिश हुई। परशदेपुर में ओले गिरे। बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई। शनिवार सुबह आसमान में बदली छाई रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन बाद में फिर बदली छा गई। हवा भी चलती रही, जिसके चलते ठंडक रही। शहर के अलावा सलोन, महराजगंज, ऊंचाहार, डलमऊ तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, जेल रोड, जिला अस्पताल चौराहा, निराला, इंदिरा नगर, सत्य नगर में जलभराव से लोगों को कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। शहर के घोसियाना रोड पर पानी सड़क पर भरे होने से लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें