एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Raebareli Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी कृष्णमुरारी (21) पुत्र गुरु प्रसाद शाम चार बजे क्रिकेट खेलकर घर आया था। घर के सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। पांच बजे जब परिवारीजन घर लौटे तो कच्ची कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी अंदर को कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर परिवारीजन ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कृष्णमुरारी का शव धन्नी के सहारे रस्सी से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें